फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महम गेट से मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को लोहारू रोड भिवानी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय निवासी वार्ड नंबर 2 बावड़ी गेट भिवानी व गोविंद निवासी मीताथल हाल निवासी विद्यानगर भिवानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बलवान निवासी भिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 जनवरी की रात को चोर उनकी मोटरसाइकिल को महम गेट के पास से चोर चोरी करके ले गए थे। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के मुख्य सिपाही अजय कुमार ने मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को लोहारू रोड भिवानी से गिरफ्तार किया है।
पुलिस को आरोपियों से चोरी की गई मोटरसाइकिल का एक इंजन बरामद हुआ है। आरोपी गोविंद ने महम गेट से मोटरसाइकिल को चोरी किया था। इसके बाद गोविंद ने मोटरसाइकिल को आरोपी अजय को दी थी। आरोपी अजय ने मोटरसाइकिल के अलग-अलग पुर्जे कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें