भिवानी। थाना सदर पुलिस ने 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घुसकानी निवासी अनिल ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिजेंद्र नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें मुनाफा कमाने का लालच देकर उनसे 13 लाख रुपये धोखाधड़ी कर खाते में डलवा लिए थे। रुपये ट्रांसफर होने के बाद आरोपी ने मोबाइल फोन बंद कर लिया व उससे किसी प्रकार का संपर्क नहीं किया और न ही उसके रुपए वापस दिए थे। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को थाना सदर के सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को भिवानी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विक्रम निवासी शाहपुर हिसार व संदीप निवासी पुठी के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपियों से 3,00000 बरामद किए गए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।