फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो पेट्रोल पंपों को गेट तोड़कर चुराए ढाई लाख रुपये

Sun, 01 Sep 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के पेट्रोल पंप से चोरी करता चोर सीसीटीवी में हुआ कैद। 
विज्ञापन
बहल। बीती रात चोरों ने राजगढ़ रोड पर स्थित दो पेट्रोल पंप से गेट तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये की नकदी चुरा ली। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि वारदात शुक्रवार रात करीब दो से तीन बजे के बीच हुई है। चोर पंप के पीछे के दरवाजे तोड़कर मैन केबिन तक पहुंचे और नगदी चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। वहीं, एसएफएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। चोरी की वारदात पहले चौधरी पेट्रोल पंप पर हुई। करीब दो बजे दो अज्ञात नकाबपोश पंप के पीछे साइड का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोर मेन केबिन तक पहुंचे और केबिन में रखी मेज की दराज को तोड़ा।
दराज से चोरों ने पेट्रोल डीजल की बिक्री करीब 13,700 रुपये चुरा लिए। चौधरी पंप पर वारदात को अंजाम देने के बाद चोर गणेश पंप पर पहुंचे। ठीक उसी तरह का तरीका अपनाते हुए चोरों ने इस पंप से करीब 2,39,000 रुपये चुरा लिए। वारदात के बाद चोर फरार हो गए। सीसीटीवी की फुटेज से यह बात सामने आई है कि वारदात में दो लोग शामिल थे। दोनों ने चुन्नी से अपना मुंह ढांप रखा था। खास बात यह रही कि जिस समय चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उस वक्त दोनों ही पंपों पर सेल्समैन मौजूद थे। लेकिन चोरों ने चोरी की वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि सेल्समैनों को भनक तक नहीं मिली। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर जांच की। एफएसएल टीम ने डॉग स्क्वाड के साथ जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंप मालिक रोहताश कोठारी व सुखविंद्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें