फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चार शहरों के कचरे का निस्तारण करने वाले प्लांट की तीन माह बाद तैयार होगी दूसरी यूनिट

Sun, 01 Sep 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब चार शहरों से निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए दादरी रोड पर बन रहे कचरा निस्तारण प्लांट की दूसरी यूनिट भी तीन माह बाद बनकर तैयार हो जाएगी। इसकी नींव का काम चल रहा है। बारिश की वजह से काम थोड़ा धीमा है।
विज्ञापन

भिवानी, लोहारू, बवानीखेड़ा और चरखी दादरी शहर से रोजाना ही करीब 200 टन कचरा निकल रहा है, जिसे भिवानी के दादरी रोड स्थित कचरा निस्तारण प्लांट तक लाया जा रहा है। हालांकि प्लांट अभी पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ है। इसकी वजह से डंपिंग प्वाइंट तक आने वाले केवल 20 से 30 फीसदी कचरे का ही निस्तारण हो पा रहा है। वहीं कचरा प्लांट पूरी तरह से तैयार नहीं होने की वजह से नगर परिषद भी कंपनी को आधा ही भुगतान कर रही है।
भिवानी शहर के दादरी रोड पर नगर परिषद ने 24 एकड़ भूमि श्रीशाम वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी को कचरा निस्तारण प्लांट तैयार करने के लिए दी है। कंपनी को प्लांट तैयार करने के लिए दो साल की मोहलत भी मिली है। करीब 60 करोड़ की लागत से कचरा निस्तारण प्लांट तैयार किया जाना है।
विज्ञापन

कंपनी को ये भूमि 22 साल की लीज पर मिली है, यहां फिलहाल कंपनी दो मशीनों का ही संचालन कर रही है, जबकि कचरा निस्तारण की दूसरी यूनिट चालू करने के लिए अभी कंक्रीट से आधार यानी फाउंडेशन तैयार कर रही है। ताकि कचरा की वजह से भूमिगत जल स्तर पर इसका कोई असर न पड़े।
बारिश के कारण काम अभी धीमा ही चल रहा है। कंपनी प्लांट के चारों तरफ चहारदीवारी करा चुकी है। इसी चहारदीवारी के पास नौ मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट भी विकसित की गई है। चारों तरफ नौ मीटर चौड़ा सर्विस रोड भी बनाया जाएगा। प्लांट में एक डिस्पोजल भी तैयार किया जाएगा। मास्टर प्लान के हिसाब से 24 एकड़ भूमि पर करीब साढ़े आठ एकड़ में बड़ा पार्क विकसित किया जाएगा।

82,500 टन कचरे में 42,000 एमटी पुराने कचरे का हो चुका निस्तारण
डंपिंग प्वाइंट पर करीब एक दशक पुराना 82,500 टन कचरा भी पड़ा है। इसे पहले वाली कंपनी भी निस्तारण के दायरे में नहीं ला पाई थी। इसके बाद नई कंपनी को ठेका मिला तो अब इस कंपनी को ये कचरा मुफ्त में ही निस्तारण करना है। अब तक कंपनी करीब 42,000 टन पुराने कचरे का भी निस्तारण कर चुकी है। हालांकि अभी भी कूड़े के बड़े ढेर लगे हैं, जब तक प्लांट पूरी तरह से तैयार नहीं होता, पुराने कचरे के ढेर को समाप्त करना संभव नहीं होगा, क्योंकि चारों शहरों से रोजाना ही करीब 200 टन कचरा डंपिंग यार्ड में पहुंच रहा है। इस कचरे का निस्तारण भी साथ ही साथ अनिवार्य है।

नगर परिषद ने श्रीश्याम वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को कचरा निस्तारण प्लांट स्थापित करने के लिए लंबी लीज पर भूमि मुहैया कराई है। जिस पर प्लांट लगाया जा रहा है। दो साल में प्लांट तैयार करने की मोहलत भी कंपनी को दी गई है। जब तक प्लांट पूरी तरह से तैयार होकर काम करना शुरू नहीं कर देता तब तक शहरों से कचरा लाकर उसके निस्तारण पर 1,450 रुपये यानी आधा भुगतान किया जा रहा है। प्लांट तैयार होने पर ये 2,400 रुपये प्रति टन के हिसाब से भुगतान कंपनी को मिलेगा। पहले से डंपिंग प्वाइंट पर पड़े करीब 84,000 मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण मुफ्त में ही कंपनी को करना होगा। सभी शहरी कचरा प्वाइंटों से कूड़ा रोजाना ही उठान सुनिश्चित किया जा रहा है। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें