भिवानी। थाना सदर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान रोहतक से नशीला पदार्थ लेकर आ रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हनुमान गेट पिपली वाली जोहड़ी निवासी पंकज व बसंत के रूप में हुई है।
शनिवार को थाना सदर के उप निरीक्षक सुरेश कुमार नाकाबंदी व व्हीकल चेकिंग ड्यूटी नाका खरक पर मौजूद थे। पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अपनी ई-रिक्शा में रोहतक से नशीला पदार्थ खरीद कर भिवानी बेचने के लिए आ रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान सूचना के आधार पर एक ई-रिक्शा को रुकवाया गया। जिसमें सवार दो व्यक्तियों के नियम अनुसार तलाशी लेने पर व्यक्तियों से नशीला पदार्थ स्मैक बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग थाना सदर में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई है।
पुलिस ने आरोपियों की ई रिक्शा को पुलिस कब्जे में लेकर आरोपियों से 26.37 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि यह नशीला पदार्थ बेचने के लिए 25000 में रोहतक से खरीद कर लाए थे। न्यायालय ने आरोपी बसंत को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं आरोपी पंकज को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।