फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कोर्ट की पेशी से वापस लौटते समय पिता-पुत्र पर हमला के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जूई कलां पुलिस थाना की टीम ने कोर्ट से तारीख की पेशी के बाद वापस घर लौटते समय पिता पुत्र का रास्ता रोककर हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुनील निवासी मनसरबास व तेजबीर निवासी बिलावल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई एक कैंपर गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन

जूई कलां पुलिस थाना में सोनू ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि गत 15 जुलाई को अपने भाई व पिता के साथ कोर्ट में तारीख पेशी के बाद वापस बाइक पर घर के लिए जा रहा था। रास्ते में गाड़ी सवार लोगों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जूई कलां पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक उदयभान ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई एक कैंपर गाड़ी भी बरामद की है। आरोपियों की शिकायतकर्ता के साथ पुराना जमीनी विवाद है। जिसके चलते शिकायतकर्ता व उसके परिजनों के ऊपर हमला किया था। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें