टीम के द्वारा नशे के पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपी।
भिवानी। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट भिवानी ने औद्योगिक थाना क्षेत्र इलाके से मोहित निवासी मित्ताथल और सनोज निवासी फरटिया को 21.450 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। टीम के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपियों से नशे की खेप बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ औद्योगिक पुलिस थाना में एनडीपीएस अधिनियम कि धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
यूनिट प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ की जाएगी और नशे के पदार्थ मामले में अन्य सप्लायर्स व सप्लाई के बारे पता करके उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अगर अपने आसपास कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो हरियाणा एनसीबी के टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर सूचना दें ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी और सूचना देने वाले का नाम किसी भी सूरत में उजागर नहीं किया जाएगा। संवाद