फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तोशाम में 8.20 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। एंटी नारकोटिक्स सेल भिवानी की टीम ने शुक्रवार को हांसी रोड पर एक फार्म के पास मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े तोशाम निवासी सतपाल और विशाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 8.20 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन और 2400 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात एएसआई जसवंत सिंह टीम के साथ गश्त के दौरान बंसीलाल चौक पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि हांसी रोड पर एक फार्म के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर खड़े हैं और उसे बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर दोनों को काबू कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तोशाम में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हेरोइन रोहनात से खरीदकर लाए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें