फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ई-रिक्शा की बैटरी चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने भिवानी की बालाजी कॉलेनी में खड़ी ई-रिक्शा की बैटरी चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई बैटरी और वारदात में प्रयोग की गई एक मारुति वैगनआर गाड़ी भी बरामद की है।
विज्ञापन

शहर पुलिस थाना में बालाजी कॉलोनी निवासी हरिश ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि 28 जनवरी को उन्होंने अपनी ई-रिक्शा को घर के बाहर खड़ा किया था। रात को उसकी ई -रिक्शा चोरी हो गई। इस संबंध में पुलिस ने वाहन चोरी का केस दर्ज किया था। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार ने ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को जूई कलां से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेंद्र निवासी बास व साहिल निवासी बास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई बैटरी व वारदात वाले दिन प्रयोग की गई एक मारुति वैगन आर गाड़ी को बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी नरेंद्र को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है वहीं आरोपी साहिल को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें