फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ढाणीमाहू में घरों में आगजनी और तोड़फोड़ मामले में दो आरोपी काबू

Sun, 13 Jul 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम । गांव ढाणीमाहू में दो घरों में घुसकर तोड़फोड़ कर आगजनी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों गांव के ही सचिन और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गांव ढाणीमाहू निवासी हुसैन ने 6 जुलाई को तोशाम पुलिस को शिकायत दी थी कि उसी दिन दोपहर कुछ लोगों ने उनके दो घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और सामान गली में फेंककर घरों को आग के हवाले कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की। जांच अधिकारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव ढाणीमाहू निवासी सचिन और वीरेंद्र को ईशरवाल से गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया ताकि उनसे घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान की जा चुकी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। रिमांड के दौरान पूछताछ से घटना के पूरे घटनाक्रम और कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें