भिवानी। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने सिलाई सेंटर से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहिल निवासी घुसकानी व सुमित निवासी घुसकानी हाल निवासी पालुवास के रूप में हुई है।
एटीडीसी सिलाई सेंटर के इंचार्ज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 मई को दो चोर पानी की मोटर चोरी करते हुए पकड़े थे। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना औद्योगिक क्षेत्र की महिला सहायक उप निरीक्षक पूनम ने पानी की मोटर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से चोरी की गई एक पानी की मोटर को बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
सिवानी से भैंस चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
भिवानी। थाना सिवानी पुलिस ने भैंस चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कुलदीप निवासी वार्ड नंबर 11 सिवानी के रूप में हुई है।
दयानंद निवासी सिवानी ने थाना सिवानी पुलिस को दी शिकातय में बताया कि 26 अप्रैल की रात को चोर उनके घर में बंधी उनकी एक भैंस को चोर चोरी करके ले गए थे। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सिवानी के उप निरीक्षक अमरजीत ने भैंस चोरी करने के मामले में चौथे आरोपी को बस अड्डा ढाणी मिराण से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।