फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: करोड़पति बनाने के सपने दिखा व्यक्ति से एक लाख रुपये ठगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
साइबर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। व्यक्ति को फैंटेसी एप के जरिये करोड़ रुपये जितवाने का झांसा देकर उससे एक लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर का गांव चंदापुर निवासी शिवम व नवेरा निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके पांच दिनों के रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 हजार रुपये बरामद किए है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना के प्रबंधक एसआई विकास कुमार ने बताया कि कलिंगा निवासी जयकुुमार ने शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि आरोपियों ने फैंटेसी एप पर एक करोड़ रुपये जितवाने का झांसा देकर उससे एक लाख रुपये ठग लिए। इस केस में कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस थाना की मुख्य सिपाही सोनिया ने दोनों आरोपियों को 24 नवंबर को लखनऊ से गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके पांच दिनों के रिमांड पर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य दोस्त ध्रुव के साथ मिलकर अपने खर्चों को पूरा करने के लिए लोगों को फैंटेसी स्पोर्ट्स एप पर टीम बनवाकर ज्यादा रुपये जितवाने का झांसा देते थे और उनसे रुपये ठगते थे। उनकी इसी योजना के तहत उनके दोस्त ध्रुव ने भिवानी निवासी पीड़ित से संपर्क किया और अपने खाता में एक लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी शिवम से 15 हजार रुपये और हिमांशु से 17 हजार रुपये बरामद किए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां दोनों को जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए गए। जबकि अन्य आरोपियों की इस मामले में पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
---
अनजान से शेयर न करें वितीय संबंधी जानकारी : विकास सिंह
साइबर थाना के प्रबंधक उप निरीक्षक विकास कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन किसी भी अनजान व्यक्ति या बैंक का नाम लेने पर भी किसी भी व्यक्ति को अपनी वित्तीय निजी जानकारी साझा ना करें। बैंक संबंधी किसी भी कार्य के लिए अपने खाता से संबंधित ब्रांच में जाकर संपर्क करें। वहीं, आजकल ऑनलाइन लोन एप डाउनलोड करवाकर व लॉटरी जितवाने, अधिक पैसे दिलवाने व अन्य तरीकों से आम जनता से धोखाधड़ी कर रुपये ठगे जा रहे हैं। जो व्यक्ति लालच में पड़कर ऐसे आरोपियों की बात को मानता है उसके साथ ही इस प्रकार की धोखाधड़ी के मामले अधिक हैं। कोई भी व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार होने पर 1930 पर कॉल करें या संबंधित थाना में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर इसकी शिकायत दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें