भिवानी। बहल पुलिस ने व्यक्ति पर हमला करने के मामले में दो आरोपियों शिव और अनिल कुमार निवासी वार्ड नंबर 13 सिवानी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार बहल पुलिस थाना में कतवार निवासी भीम सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी।
जिसमें उसने पुलिस को बताया था कि 11 जुलाई की शाम को वह अपने मुर्गा फार्म पर था। इस दौरान गाड़ी में सोमबीर अपने कुछ साथियों के साथ आया और आते ही उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस संबंध में बहल पुलिस ने केस दर्ज किया था। बहल पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने व्यक्ति पर हमला करने के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश हुए। वहीं पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी व एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी और डंडे को बरामद कर चुकी है। आरोपियों की शिकायतकर्ता के साथ चार महीने पहले किसी बात को लेकर रंजिश थी।