फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह के दौरान बिना हेल्मेट वाहन चलाते 20 लोगों की मौत

Thu, 25 May 2017 11:49 PM IST
bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में बिना हेल्मेट के सड़क हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है। खासकर युवा वर्ग बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चला रहे हैं।
विज्ञापन


गत छह माह के दौरान बिना हेल्मेट वाहन चलाते समय करीब 20 लोगों की जान जा चुकी है। प्रति माह औसत तीन से चार लोगों की मौत बिना हेल्मेट के वाहन चलाते समय हुई है। इसके अलावा प्रति माह 15 लोग घायल भी हो रहे हैं। हालांकि यातायात पुलिस लगातार स्कूली व कालेजों छात्रों को भी यातायात नियमों के बारे में जागरूक करती आ रही है लेकिन हादसों के ग्राफ में कोई कमी नहीं आ रही है। प्रति माह यातायात पुलिस बिना हेल्मेट के 900 चालान भी कर रही है।

चरखी दादरी जिले में बिना हेल्मेट के मामले रोजाना पकड़ में आ  रहे हैं।
गांवों में  तो लोग बिना हेल्मेट के ही दोपहिया वाहन चला रहे हैं। शहर में जब लोग दोपहिया लेकर आते हैं तब उन्हें हेल्मेट याद आती है लेकिन इस पर बारीकी से अमल नहीं हो पा रहा है। कई बार पुलिस की चेकिंग के दौरान युवा बाइक चालक पुलिस को चकमा देकर बाइक को सरेआम बाजार से दौड़ाते हुए  भागने में सफल हो जाते हैं। कई बार पुलिस भी ऐसे चालकों को समझाकर छोड़ दे देती है। युवा वर्ग हेल्मेट का कम ही इस्तेमाल कर रहा है। इसी वजह से यातायात पुलिस  समय- समय कालेजों में जाकर छात्रों को नियमों की जानकारी भी देती है। स्कूली स्तर पर  लिखित प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती हैं ताकि शुरूआत से ही बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी हो सके और सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

पिछले दिनों एसपी ने निर्देश दिए थे कि नाबालिग वाहन चलाते समय पकड़े जाने पर उस पर जुर्माना लगाने के साथ- साथ उसके अभिभावकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस निर्देश के साथ साथ पुलिस ने चेकिंग अभियान भी शुरू कर रखा है। शहर के विभिन्न भागों के अलावा स्कूल व कालेज के रास्तों पर खासकर बाइक चालकों की विशेष चेकिंग की जा रही है। हेल्मेट व कागजात आदि न मिलने पर नाबालिग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चलाना लोगों के लिए आम बात हो गई है। प्रति माह बिना हेल्मेट  वाहन चालकों की मौत हो रही है। दोपहिया वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए। नियमों की पालना से ही खुद व सामने वाले का जीवन सुरक्षित रहता है।
-संजय
दोपहिया वाहन चालक को हमेशा सावधानी से वाहन चलाना चाहिए। वाहन चालक को हमेशा हेल्मेट पहनना चाहिए। वाहन को मोड़ते समय शीशे में पीछे दिखना चाहिए। तेज गति से वाहन नहीं चलाना चाहिए।
- विकास
दोपहिया वाहन चालक हमेशा भारी वाहन की चपेट में आने से ही मरते हैं। दोपहिया वाहन चालक अगर हेल्मेट लगाता है तो उसका हादसा होने पर काफी हद तक बचाव हो सकता है। हाइवे व मुख्य मार्गों पर दोपहिया वाहन चालकों को सदैव हेल्मेट पहनना चाहिए।
- नंदलाल
वाहन चालकों को हमेशा शांति पूर्वक व निर्धारित गति में ही वाहन चलाना चाहिए। दुपहिया वाहन चालक को हेल्मेट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।  18  वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए।
विज्ञापन

-संदीप

बिना हेल्मेट दोपहिया नहीं चलाना चाहिए। प्रतिमाह तीन से चार सड़क हादसे ऐसेे होते हैं जिनमें चालक बिना हेल्मेट के मिलता है। आम चालकों को वाहन सावधानी से चलाना चाहिए।
-  एएसआई राजकुमार, इंचार्ज- यातायात पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें