फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हांसी गेट पर रेलिंग तोड़ते हुए दुकान में घुसा ट्रक

Thu, 11 Apr 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के हांसी गेट चौक पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ते हुए जूतों की दुकान के अंदर जा घुसा। ट्रक की टक्कर से दुकान का शटर और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा ट्रक चालक को अचानक नींद की झपकी आने से हुआ। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना दुकान मालिक को मिली। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसा ग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से हटवाया गया। वहीं ट्रक की टक्कर से डिवाइडर पर कुछ हिस्से की लोहे की रेलिंग भी टूट गई, जिसे भी सड़क से हटवाकर रास्ता साफ कराया गया। बुधवार सुबह करीब पांच बजे महम गेट से हांसी गेट की तरफ एक ट्रक आ रहा था। इस दौरान ट्रक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रक डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए हांसी गेट स्थित जूतों की दुकान में जा घुसा। दुकान मालिक के अनुसार उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदार बिरजू मोहन मित्तल ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। हादसे के बाद किसी तरह से ट्रक मालिक को सूचित किया गया। इसके बाद ट्रक का मालिक भी मौके पर पहुंचा तथा उन्होंने दुकान मालिक को नुकसान की भरपाई किए जाने का आश्वासन दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गनीमत रही कि जब यह हादसा हुआ, तब आस-पास लोग नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें