चरखी दादरी। परशुराम चौक के समीप शुक्रवार रात दो ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित दुकानों में जा घुसे और एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सिटी थाना पुलिस ने दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया है। घायल ट्रक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शुक्रवार रात लोहारू रोड की तरफ से एक क्रशर से भरा ट्रक परशुराम चौक से होता हुआ रोहतक रोड पर चढ़ा ही था कि इसी दौरान रांग साइड में आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे क्रेशर से भरे हुए ट्रक का चालक अपना संतुलन खो बैठा और एक दुकान में जा घुसा। वहीं, दूसरा ट्रक भी एक दुकान के बाहर लगी टीन शेड से जा टकराया। मामले की सूचना पर सिटी थाना प्रभारी विकास ओहलान मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।