फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आंधी से उखड़े पेड़, दूर जा गिरे ट्रांसफार्मर

Sat, 03 May 2025 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में दो मई को हुई तेज बारिश से जमा पानी।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो बजे आंधी के साथ हुई बारिश से मिला जख्म शनिवार को दूसरे दिन भी नहीं भर सका। आंधी के दौरान कई पेड़ उखड़कर लाइनों पर गिर गए। इससे बिजली निगम को सबसे बड़ा नुकसान हुआ। कई ट्रांसफार्मर दूर जाकर गिरे तो सैकड़ों खंभे टूट गए। अनाज मंडी में खुले में रखी सरसों और गेहूं भीग गया।
विज्ञापन

खाली मैदान में पानी भरने से गाडिया लोहार बस्ती के लोगों को परेशानी हुई। किसान सतवीर, अक्षय, हनुमान, विनोद, पवन, यश ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में कपास की फसल की बिजाई की थी। इसके लिए नवंबर 2024 से नहर का पानी नहीं मिल रहा है। इसलिए उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर नलकूप लगवाए। कीमती डीजल और बिजली के सहारे फसलों की सिंचाई की।

उपमंडल के अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि शहर को मिलाकर क्षेत्र में 33 केवी समेत करीब 150 खंभे टूट गए। छह से अधिक ट्रांसफार्मर गिरकर नष्ट हो गए। इस कारण शुक्रवार रात से ही बिजली गायब रही। निगम के कर्मचारी देर रात तक क्षेत्र की बिजली बहाल करने में लगे रहे। यही हाल शनिवार को भी रहा।
विज्ञापन

अजय शर्मा, अजय राणा, सुमित दलाल, दिनेश सांगवान, बिजेंद्र फोरमैन, विनोद फोरमैन, सतीश फोरमैन सहित करीब 50 कर्मचारी दो दिन से लाइनों को सुधारने में जुटे रहे। बवानीखेड़ा से खेड़ी मार्ग पर टूटे खंभों से तार समेत अन्य सामान चोरी भी हुआ।
जलभराव से बवानीखेड़ा में कई दुकानदारों को नुकसान हुआ। नपा के चेयरमैन सुंदर अत्री, पूर्व नपा पार्षद गजेंद्र कौशिक, मनीष शंकर ने इन दुकानदारों का हालचाल जाना। दुकानदारों ने नाले की सफाई करा पानी निकासी कराने की मांग की। प्रधान ने समस्या का समाधान जल्द करवाने की बात कही।
-

फोटो : 25
आंधी से उखड़ी सिंचाई नलकूप की सोलर प्लेट, हजारों का नुकसान


बवानीखेड़ा। खेड़ी मार्ग के किसान भीम बल्हारा ने फसलों की सिंचाई के लिए अपने खेत में साढ़े सात किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया है। इस पर करीब ढाई लाख रुपये खर्च आया था। क्षेत्र में शुक्रवार को आई आंधी से इस संयंत्र की प्लेटों को उखाड़कर दो से तीन एकड़ दूर फेंक दिया। इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। सभी किसानों ने इस नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें