फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पेड़ पर गमछे से लटका मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोंट में एक किसान के खेत में जांटी के पेड़ से गमछे पर एक अज्ञात व्यक्ति का अर्धनग्न हालत में शव लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। इसके बाद खेत मालिक और सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा और फिर आसपास के इलाके में पूछताछ की, लेकिन मृतक की कोई शनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद शव को पुलिस जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डेड हाउस में उसे 72 घंटे शनाख्त के लिए रखवा दिया।
विज्ञापन

गांव कोंट निवासी सुरेंद्र के खेत में खड़ी जांटी के पेड़ से शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव अर्धनग्न हालत में लटका हुआ मिला। मृतक की पेंट भी जांटी के पेड़ की एक टहनी पर बंधी हुई थी। जबकि उसने अपने गमछे से फंदा बनाया हुआ था। मौके पर पहुंचे सदर पुलिस के जांच अधिकारी एचसी छोटूराम ने बताया कि मृतक ने शायद पहले अपनी पेंट से फंदा बनाने का प्रयास किया, लेकिन वह छोटा पड़ गया। इसके बाद उसने अपने गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। आसपास के इलाके का मुआयना करने के दौरान पुलिस को वहां से कोई सुराग या मृतक की पहचान का कोई निशान नहीं मिला। मौके पर मौजूद गांव कोंट के सरपंच और ग्रामीणों ने भी उसकी शिनाख्त नहीं की। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष है। उसने पैरों में हवाई चप्पल पहनी हैं, जबकि उसकी शर्ट पर लवली संजय टेलर का टेग लगा हुआ है। इसके अलावा उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला है। शव शनिवार सुबह साढ़े सात बजे के बाद ही जांटी के पेड़ से लटका हुआ देखा गया है। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटों के लिए जिला सामान्य अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि खेत मालिक सुरेंद्र के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें