फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाइनमैन के जिम्मे पांच ट्रांसफार्मरों की जिम्मेदारी

विज्ञापन
05 फोटो बिजली घर गेढ़ पर बिजली निगम के शिकायत केंद्र के बाहर जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर के पास से जात? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
अब अपने इलाके के पांच बिजली ट्रांसफार्मरों की सेहत का ख्याल लाइनमैन को रखना होगा। इतना ही नहीं फीडर इंचार्ज से लेकर सभी कर्मचारियों को निगम प्रबंधन ने अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी हैं। जिसकी जवाबदेही भी तय कर दी गई है। दरअसल दीपावली पर निगम पर रोजाना 50 लाख अतिरिक्त यूनिट खर्च का दबाव आएगा, सही मायने में ये दबाव निगम अधिकारियों की बजाए सीधा बिजली ट्रांसफार्मरों पर ही होगा, क्योंकि इन्हीं के माध्यम से घरों तक बिजली की आपूर्ति पहुंचती है।
विज्ञापन

दीपावली की चकाचौंध में लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों को रोशन करने के लिए अतिरिक्त बिजली खर्च कर डालेंगे। इस अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति में ट्रांसफार्मरों की सेहत खराब न हो जाए, इसके लिए इनके अंदर तेल की कमी को पूरा करने, एचटी से लेकर एलटी लाइन के बीच मेल फिमेल सर्किट बदली करने, कंडेक्टर दुरुस्त करने व थिंबल के साथ एम्पायर टेप, एलटी पीवीसी टेप लगाए जाने का भी काम किया जाएगा। निगम प्रबंधन अक्सर ये कार्य बारिश से पहले ही करता है। मगर इसके बाद अब दीपावली के नजदीक भी ये कार्य किए जाएंगे, ताकि जिन फीडरों पर उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति का शेडयूल निर्धारित किया हुआ है। उनके त्योहारी खुशियों में बिजली को लेकर कोई खलल न पड़े।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी सर्कल के अंतर्गत 154 फीडरों के जरिए करीबन ढाई लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जा रही है। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधा मुहैया कराने के लिए सर्कल में 16 नए बिजली सब स्टेशन भी बने हैं, जिनमें नौ सब स्टेशन तो चालू हो चुके हैं, बाकी पर अभी काम चल रहा है। इतना ही नहीं सर्कल के 119 शहरी और ग्रामीण फीडर ऐसे भी हैं, जिन पर निगम का लाइनलॉस 50 से 63 फीसदी तक है। इन फीडरों पर ज्यादातर फाल्ट आने से अक्सर बिजली भी धोखा दे जाती है। निगम प्रबंधन ने सर्कल के 46 फीडरों पर चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति का भी प्रावधान किया हुआ है। इन फीडरों पर उपभोक्ताओं को कोई बिजली कट नहीं झेलना पड़ता। मगर दीपावली पर अचानक लोड बढ़ा तो बिजली ट्रांसफार्मर भी जवाब दे सकता है। इसलिए इन ट्रांसफार्मरों की सेहत समय से पहले ही जांची जाएगी और इनके अंदर कमियों को पहले ही दूर कर दिया जाएगा। अकेले भिवानी शहर में निगम के 75 हजार बिजली उपभोक्ताओं को 35 विभिन्न फीडरों से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। इन उपभोक्ताओं को भी दीपावली के नजदीक किसी बिजली कटौती का सामना न करना पड़े, इसके लिए भी विशेष प्लानिंग के तहत निगम कर्मचारियों को काम की हिदायत मिली हैं।
विज्ञापन

रोजाना हो रही है सर्कल में फिलहाल 75 लाख यूनिट से अधिक की खपत
भिवानी सर्कल में रोजाना ही औसतन 75 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही है। गर्मियों के दौरान तो ये खपत एक करोड़ तक पहुंच गई थी। लेकिन अब मौसम थोड़ा सामान्य हुआ है तो यह खपत भी घटकर 75 लाख के आसपास पहुंच चुकी है। हालांकि सर्दियों के मौसम में ये खपत और भी कम हो जाएगी। लेकिन फिर भी एक ही साथ अचानक बिजली खपत बढ़ने से औसतन सभी बिजली ट्रांसफार्मरों पर निर्धारित लोड से ज्यादा लोड बढ़ जाता है, जिसे सहन करने के लिए ट्रांसफार्मर का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। तेल कम होने की वजह से भी हर साल सैकड़ों बिजली ट्रांसफार्मर खराब होते हैं।
दीपावली से पहले ही सभी लाइनों की स्पेशल मेंटेनेंस की जाएगी। अब इलाके के पांच बिजली ट्रांसफार्मरों की जिम्मेदारी लाइनमैन पर भी निर्धारित की गई है। इसके अलावा फोरमैन और जेई पर भी फीडर का दायित्व है। ऐसे में विभाग ने जेई और फोरमैन पर पूरी जिम्मेदारी सौंपने की बजाए लाइनमैन का दायित्व भी निर्धारित कर दिया है। ताकि नीचे तक काम का दबाव बंट जाए और किसी तरह की कोई कोताही न बरते।
विज्ञापन

-संजय रंगा, कार्यकारी अभियंता, अर्ध शहरी डिवीजन भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें