फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कल से दोहरीकरण कार्य के चलते 20 दिन तक प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

Sun, 25 Jan 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी के रेलवे स्टेशन पर खड़ी  ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के अंतर्गत भिवानी-रोहतक रेलवे ट्रैक पर डोभभाली-लाहली-कलानौर कलां स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के तहत ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम किया जा रहा है। इस कारण 27 जनवरी से 16 फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में आंशिक बदलाव किया गया है। ट्रेनों के प्रभावित रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार दोहरीकरण कार्य के चलते भिवानी-रोहतक रेलखंड पर कुल 20 दिनों तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी 20 दिन रद्द
गाड़ी संख्या 54016 भिवानी-रोहतक ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक (21 ट्रिप) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 54013 रोहतक-भिवानी ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक (21 ट्रिप) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 54018 भिवानी-रोहतक ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक (21 ट्रिप) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 54015 रोहतक-भिवानी ट्रेन 26 जनवरी से 15 फरवरी तक (21 ट्रिप) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 54014 भिवानी-रोहतक ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक (21 ट्रिप) रद्द रहेगी।

ये ट्रेन रहेगी आंशिक रद्द
गाड़ी संख्या 54005 दिल्ली-भिवानी ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक (21 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान कर रोहतक तक संचालित होगी। यह ट्रेन रोहतक-भिवानी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें