फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भिवानी से गुरुग्राम और विशाखापट्टनम के लिए सीधी रेल सेवा

विज्ञापन
प्रीतम अग्रवाल। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिलावासियों की गुरुग्राम तक सीधी ट्रेन की मांग पूरी हो गई है। रेलमंत्री ने तीन ट्रेनों का विस्तार किया है, जिसमें दो का फायदा भिवानी वासियों को मिलेगा। रेलवे एडवाइजरी कमेटी के सदस्य प्रीतम अग्रवाल के अनुसार विशापट्टनम से निजामुद्दीन तक आने वाली ट्रेन का वाया रोहतक, भिवानी होते हुए हिसार तक विस्तार किया गया है। वहीं पुरानी दिल्ली से वाया गुरुग्राम, रेवाड़ी तक जाने वाली डीएमयू ट्रेन का भी हिसार तक विस्तार किया है। यानी अब जिला वासियों को एक जुलाई से गुरुग्राम के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी। वहीं दैनिक रेल यात्री संघ ने इस पर नाखुशी जताई है। दैनिक रेल यात्री संघ का मानना है कि दो घंटे रेवाड़ी जाने में लगेंगे और फिर दो घंटे वहां से गुरुग्राम। चार घंटे ट्रेन में लगाने की बजाए यात्री दो घंटे में बस से गुरुग्राम पहुंच जाएंगे। उन्होंने इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रेलमंत्री ने बुधवार को कुछ ट्रेनों का विस्तार किया है। भिवानी से सीधे विशाखपट्टनम तक कोई ट्रेन सुविधा नहीं थी। रेलमंत्री ने विशापट्टनम से निजामुद्दीन तक आने वाली ट्रेन का वाया रोहतक, भिवानी होते हुए हिसार तक विस्तार किया गया है। यानी विशाखट्टनम तक सीधी ट्रेन सुविधा तो मिलेगी ही दिल्ली, रोहतक, हिसार जाने वाले भिवानी के यात्रियों को भी अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी।
भिवानी से गुरुग्राम के लिए सुबह साढ़े तीन बजे चलेगी ट्रेन
करीब 25 वर्ष पहले हरियाणा एक्सप्रेस वाया रेवाड़ी, गुरुग्राम जाती थी। 25 वर्ष से यह ट्रेन बंद हैं और काफी सालों से शहरवासी गुरुग्राम के लिए ट्रेन सुविधा की मांग कर रहे थे, क्योंकि जिले से काफी संख्या में लोग हर रोज गुरुग्राम जाते हैं। डीएमयू ट्रेन पुरानी दिल्ली से वाया गुरुग्राम रेवाड़ी तक आती थी। अब इसका विस्तार चरखी दादरी, भिवानी होते हुए हिसार तक किया गया है। यानी भिवानी से ट्रेन सेवा एक बार फिर से सीधे गुरुग्राम से जुड़ गई है। वहीं भिवानी वासियों को हिसार, रेवाड़ी जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन सुबह साढ़े तीन बजे भिवानी से चलेगी, क्योंकि साढ़े पांच बजे से रेवाड़ी से इस ट्रेन का चलने का समय है।
विज्ञापन

डीएमयू ट्रेन की बजाए चले इंटरसिटी एक्सप्रेस
दैनिक रेल यात्री संघ ने वाया रेवाड़ी शुरू की गई गुरुग्राम डीएमयू ट्रेन सेवा पर नाखुशी जताई है। प्रधान महाबीर डालमिया ने कहा कि भिवानी से रेवाड़ी जाने में दो घंटे लगेंगे और उससे आगे गुरुग्राम तक जाने में दो घंटे। चार घंटे ट्रेन में गंवाने की बजाए लोग दो घंटे में बस से ही गुरुग्राम पहुंच जाएंगे। यह पैसेंजर ट्रेन है। इसकी बजाए इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलानी चाहिए ताकि लोगों को फायदा हो।
रेल मंत्री ने दो ट्रेनों का विस्तार कर जिला वासियों को तोहफा दिया है। अब भिवानी वासी सीधे गुरुग्राम जा सकेंगे। वहीं विशाखापट्टनम भी जा सकेंगे। यह सब उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और सांसद धर्मबीर सिंह प्रयासों से संभव हुआ है। - प्रीतम अग्रवाल, सदस्य, रेलवे एडवाइजरी कमेटी

रेलवे स्टेशन पर खड़ीं ट्रेनें।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें