फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हिसार तक जाएगी जयपुर-कोटा एक्सप्रेस : धर्मबीर सिंह

विज्ञापन
सांसद धर्मबीर सिंह। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
सांसद धर्मबीर सिंह के प्रयासों से कोटा-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हिसार तक बढ़ाया जाएगा। जिससे लोगों को काफी लाभ होगा। सांसद ने कहा कि लोकसभा से जुड़े यात्रियों व विद्यार्थियों की काफी समय से यह मांग थी। उन्होंने इस मांग को प्राथमिकता से रेल मंत्रालय के समक्ष रखा। जिसके चलते उनकी मांग पर रेल मंत्रालय ने मुहर लगाई है।
विज्ञापन

जयपुर-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन को 17 जनवरी से वाया सीकर-हिसार तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार व शनिवार) सीकर-लोहारू होते हुए हिसार जाएगी। वहीं सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, शुक्रवार व रविवार) सीकर-चूरू होते हुए हिसार तक जाएगी। ट्रेन में सीकर से कोटा के लिए 150 रुपये व सीकर से हिसार का किराया 100 रुपये होगा। हरियाणा व राजस्थान के यात्रियों को स्टेशन से सीधे कोटा व हिसार जाने के लिए ट्रेन मिल सकेगी। सांसद ने कहा कि इससे दोनों एजुकेशन हब का सिटी से जुड़ाव होगा। मेडिकल और इंजीनियरिंग एंट्रेस एग्जाम की तैयारी करवाने में सीकर व कोटा एजुकेशन हब के बीच ट्रेन से सीधा संपर्क होगा।
यह रहेगा ट्रेन का समय : कोटा-लोहारू-हिसार एक्सप्रेस कोटा से रात 12:05 बजे, सीकर से 7:15, लोहारू से 9:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:35 बजे हिसार पहुंचेगी। वापसी पर यह ट्रेन हिसार से शाम 4:40 बजे, सीकर से रात 10 बजे रवाना होकर सुबह 5:20 बजे कोटा पहुुंचेगी। इसी तरह कोटा-चूरू-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन कोटा से रात 12:05 बजे, सीकर से सुबह 7:15 बजे, चूरू से सुबह 9:35 बजे रवाना होकर दोपहर 11:45 बजे हिसार पहुंचेगी। वापसी पर यह ट्रेन हिसार से शाम 4:40 बजे, चूरू से 7:50 बजे, सीकर से रात 10 बजे रवाना होकर सुबह 5:20 बजे कोटा पहुंचेगी।
विज्ञापन

कोटा-लोहारू-हिसार एक्सप्रेस (19807-08) सीकर, नवलगढ़, डुडलोद, मुकंदगढ़, झुंझुनू, चिडा़वा, सिमारला, श्रीमंगल, लोहारू, सादुलपुर व सिवानी स्टेशन पर ठहराव होगा।
कोटा-चूरू-हिसार एक्सप्रेस (19807-08) चौमूं सामोद, रींगस, पलसाना, सीकर, लक्षमणगढ़, सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, रामगढ़ शेखावाटी, चूरू, सादुलपुर व सिवानी स्टेशन पर ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें