फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाया लोहारू जाने वाली कोटा-हिसार एक्सप्रेस रेलगाड़ी का आज से होगा पुन: संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। राजस्थान के कोटा जाने वाली सवारियों के लिए एक राहत भरी खबर है। वाया लोहारू कोटा से हिसार और हिसार से कोटा जाने वाली रेलगाड़ी के पुन: संचालन को रेलवे ने मंजूरी दे दी है। इस रेलगाड़ी का संचालन 26 अक्तूबर से शुरू होगा। कोरोना संक्रमण काल के दौरान से इस रेलगाड़ी का संचालन बंद था। इस रेलगाड़ी का संचालन शुरू होने के बाद साथ लगते राजस्थान राज्य के कई दर्जन गांवों सहित आस पास के गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जेपी गुप्ता ने बताया कि सप्ताह में चार दिन लोहारू जंक्शन के रास्ते चलने वाली कोटा-हिसार व हिसार कोटा एक्सप्रेस रेलगाड़ी का संचालन 26 अक्तूबर से पुन: हो जाएगा। प्रत्येक सोमवार, बुधवार, वीरवार व शनिवार को कोटा से रात्रि 12:05 बजे रवाना होकर यह रेलगाड़ी सुबह 9:15 बजे लोहारू जंक्शन व 11:50 बजे हिसार पहुंचेगी। वहीं सोमवार, बुधवार, वीरवार व शनिवार को यह हिसार कोटा एक्सप्रेस रेलगाड़ी हिसार से शाम 4:35 बजे रवाना होकर शाम 7:25 बजे लोहारू पहुंचेगी व अगले दिन सुबह 5:20 बजे कोटा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें