फोटो रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी-हांसी रेलवे लाइन पर बवानीखेड़ा से जीताखेड़ी के बीच आरसीसी बॉक्स लांचिंग की वजह से आज रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने इस मार्ग पर एक ट्रेन को रद्द कर दिया है जबकि पांच ट्रेनें अलग-अलग रूटों पर डायवर्ट कर दिया गया है। जिससे भिवानी-हिसार रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
रेलवे मंडल अधिकारियों से बातचीत के आधार पर दैनिक रेल यात्री संघ के जिलाध्यक्ष महाबीर डालमिया ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक बवानीखेड़ा से जीताखेड़ी के बीच आरसीसी बॉक्स लांचिंग होगी। इस वजह से भिवानी-हिसार के बीच चलने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
भिवानी से रेवाड़ी सुबह 6:45 बजे जाने वाली ट्रेन नंबर 54787 आज रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी नंबर 79701/79702 जयपुर-हिसार-जयपुर को आने व जाने वाली जयपुर-भिवानी के मध्य संचालित रहेगी। यह ट्रेन हिसार नहीं जाएगी। गाड़ी नंबर 54782 रेवाड़ी से आकर 11:10 बजे भटिंडा जाने वाली भी आंशिक रद्द रहेगी। यह ट्रेन हिसार और भटिंडा के बीच चलेगी। गाड़ी नंबर 54634 /54631 लुधियाना से चल कर भिवानी आने वाली एव भिवानी से चल कर धुरी जाने वाली भी हिसार-भिवानी के मध्य रद्द रहेगी।