फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में दर्दनाक हादसा: भट्टे में काम कर रही दो महिला मजदूरों की दीवार गिरने से मौत, गांव सांगा की घटना

Sat, 22 Mar 2025 03:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

मृतका सुनैना और सुभता बिहार की रहने वाली थीं और बीते सात साल से भट्टे पर अपने बच्चों के साथ रहकर मजदूरी कर रही थीं। सुनैना पांच बच्चों की मां थी, जबकि सुभता के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी जिले के गांव सांगा के पास स्थित एक ईंट भट्टे पर काम कर रही दो महिला मजदूरों की कच्ची दीवार गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ, जब करीब 50 मजदूर भट्टे पर कार्यरत थे।

विज्ञापन


दीवार गिरने से दबकर हुई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भट्टे पर बनी करीब छह फीट ऊंची कच्ची दीवार अचानक गिर गई, जिससे दो महिला मजदूर सुनैना और सुभता दब गईं। अन्य मजदूरों ने आनन-फानन में उन्हें बाहर निकाला और जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बिहार की रहने वाली थीं मृतक महिलाएं
मृतका सुनैना और सुभता बिहार की रहने वाली थीं और बीते सात साल से भट्टे पर अपने बच्चों के साथ रहकर मजदूरी कर रही थीं। सुनैना पांच बच्चों की मां थी, जबकि सुभता के तीन बच्चे हैं। दोनों के पति बिहार में रहते हैं और वहीं मजदूरी करते हैं।

परिवार में छाया मातम
मृतका सुनैना की सास उर्मिला ने बताया कि दोनों महिलाएं सुबह रोज की तरह काम पर गई थीं, लेकिन अचानक यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि उनके पति बिहार में रहते हैं और यहां अपने बच्चों के पालन-पोषण के लिए दोनों महिलाएं मेहनत कर रही थीं।
विज्ञापन


प्रशासन से मुआवजे की मांग
परिजनों और स्थानीय मजदूरों ने प्रशासन से मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें