फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे रोड पर पीली पट्टी के अंदर कराईं 75 से अधिक रेहड़ियां

Mon, 28 Aug 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। त्योहारी सीजन को लेकर जिला यातायात पुलिस का अमला शहर की फुटपाथों पर अतिक्रमण को लेकर रविवार को सड़कों पर उतरा। घंटाघर चौक से रेलवे स्टेशन रोड तक फुटपाथ पर लगी करीब 75 रेहड़ियों को पीली पट्टी के अंदर कराया वहीं जिला यातायात पुलिस टीम ने शहर के बाजारों में पहुंचकर दुकानदारों से फुटपाथ पर सामान बाहर नहीं रखने की अपील की।
विज्ञापन

जिला यातायात पुलिस थाना इंचार्ज रामनिवास ने दुकानदारों से कहा कि त्योहारी सीजन में बाजारों के अंदर भीड़ ज्यादा होती है। ऐसे में दुकानदार अपने सामान को पीली पट्टी के अंदर ही रखें। वहीं शहर के बाजारों में लगी नो एंट्री जोन में वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए भी मुख्य जगहों पर बैरिकेडिंग किए जाने के निर्देश दिए। इसी के साथ बाजार में आने वालों को भी निर्धारित जगह पर वाहन खड़े किए जाने की नसीहत दी। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन जब्त होंगे।

दरअसल त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में आम तौर पर दुकानदार अपने सामान की फुटपाथों पर स्टॉल सजा लेते हैं। ज्यादा भीड़ होने की वजह से बाजारों में जाम की स्थिति भी बन रही है। इसी को लेकर रविवार को यातायात पुलिस ने पहले दुकानदारों से अपील करने के लिए शहर के घंटाघर से सराय चौपटा, किरोड़ीमल बाजार, बिचला बाजार, बर्तन बाजार, जैन चौक, नया बाजार क्षेत्र में दुकानदारों से दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने की अपील की। ट्रैफिक पुलिस थाना इंचार्ज रामनिवास ने बताया कि बाजार में सभी दुकानदारों और व्यापारिक संगठनों से अनुरोध किया गया है कि पीली पट्टी के अंदर अपना सामान रखें। इसके बाद यातायात पुलिस अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद के साथ अभियान चलाया। फुटपाथ पर रखा सामान जब्त होगा वहीं नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन भी जब्त होंगे।
विज्ञापन






यहां लगेंगे पुलिस के नाके

शहर में त्योहारी सीजन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा घंटाघर चौक से सराय चौपटा मार्ग पर सड़क पर बैरिकेडिंग कर नाका लगाया जाएगा। इसी तरह सराय चौपटा से शिक्षा मार्ग की तरफ नाका लगेगा। वहीं नया बाजार से सराय चौपटा मार्ग की तरफ नाका होगा। इसके बाद जैन चौक क्षेत्र में भी नाका लगेगा। नाकों से नो एंट्री जोन में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक किसी भी गाड़ी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जबकि दुपहिया वाहन व ई-रिक्शा ही चलेेंगी।






जिला यातायात पुलिस प्रशासन की तरफ से बाजारों में अतिक्रमण नहीं किए जाने के संबंध में अपील की है। मैं खुद सभी बाजारों में पहुंचा हूं और व्यापारिक संगठनों के साथ दुकानदारों से भी त्योहारी सीजन में व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। वहीं शहर के चौक-चौराहों व फुटपाथ पर रेहड़ियों को भी पीली पट्टी से अंदर कराया गया है।
विज्ञापन


-एसआई रामनिवास, इंचार्ज जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें