भिवानी। गांव उमरावत के किसान विजय (34) की रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। विजय ट्रैक्टर से खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर के सामने बेसहारा पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। विजय ट्रैक्टर के नीचे दब गया। गंभीर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी बिजेंद्र ने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद