फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के चालक ने धोखे से पंजाब ले जाकर बेची गाड़ी

Sat, 19 Oct 2024 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक युवक ने अपना कर्ज उतारने के लिए टूर एंड ट्रैवल एजेंसी की गाड़ी को पंजाब ले जाकर बेच डाला। गाड़ी मालिक ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार ने बताया कि उसकी दिनोद गेट पर बालाजी टूर एंड ट्रैवल एजेंसी है। उसने अपने कारोबार के लिए एक गाड़ी ले रखी है। जिसे जागृति कॉलोनी निवासी विशाल बतौर ड्राइवर चलाता है। गत छह जुलाई को बुकिंग पर विशाल गाड़ी लेकर गया था, लेकिन नहीं लौटा।
इस बारे में उससे संपर्क किया तो उसने बताया कि उसने गाड़ी पटियाला में बेच दी है, क्योंकि उस पर कर्ज हो गया था। उसने गाड़ी बेचने के लिए मालिक के नाम का झूठा शपथ पत्र भी बनवाकर दिया है। गाड़ी को उसने 12 लाख 25 हजार रुपये में पटियाला में बेचा है। इस संबंध में ट्रैवल एजेंसी मालिक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। जिस पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें