फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दस एमएम बारिश में झील बना तोशाम का मुख्य बाजार

विज्ञापन
तोशाम में बारिश के बाद चार फीट जमा पानी से गुजरता व्य​क्ति।
विज्ञापन
तोशाम। कस्बे में सोमवार को हुई करीब दस एमएम बारिश के बाद तोशाम का मुख्य बाजार झील में तब्दील हो गया। कई जगहों पर तीन से चार फीट तक बरसाती पानी जमा हो गया। इससे दुपहिया और अन्य वाहन चालकों के साथ राहगीरों व दुकानदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बाजार में खड़े कई वाहन और गाड़ियां जलभराव में डूब गईं। पहली तेज बारिश ने कस्बे में बरसाती पानी की निकासी के प्रबंधों और विकास के दावों की पोल खोल दी। दोपहर में हुई बारिश के बाद बस स्टैंड के सामने वाली गली, गुरुद्वारा मार्ग, डाकखाना मार्ग, विजेता मार्केट, राजीव नगर, पुराना थाना चौक, आरएससीआईटी कंप्यूटर संस्थान वाली गली, पुराना बस स्टैंड और पुराना सिविल अस्पताल मार्ग समेत कई स्थानों पर पानी भर गया। कई मार्गों पर दूर तक केवल पानी ही नजर आया।
जलभराव के कारण अनेक दुकानदार दुकानों के अंदर बैठे रहे। बस स्टैंड के पास सड़क और उसके दोनों ओर पानी भरने से राहगीरों व वाहन चालकों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। कई स्थानों पर कई फीट पानी होने के कारण दुपहिया वाहन उसमें फंस गए। वाहन चालकों को काफी मशक्कत के बाद इन्हें बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तोशाम में बरसाती पानी की निकासी का काम अभी जारी है और इसके लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। हालांकि निकासी व्यवस्था पूरी होने से पहले ही हुई तेज बारिश ने कस्बे के लोगों के सामने जलभराव की समस्या फिर खड़ी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें