फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोशाम महिला कॉलेज दो दिन के लिए बंद, किया जाएगा सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम कॉलेज में एक साथ छह केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट नजर आया। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बैठक कर तुरंत प्रभाव से कॉलेज को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। विभाग द्वारा कॉलेज परिसर को सैनिटाइज करवाया जाएगा। अब बुधवार से कॉलेज फिर से खोला जाएगा।
विज्ञापन

कस्बा तोशाम स्थित महिला कॉलेज में रविवार को एक सहायक प्रोफेसर सहित पांच छात्राएं कोरोना संक्रमित आ गई थी। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग और कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, जिला कॉर्डिनेटर कोविड-19 डॉ. राजेश कुमार ने तुरंत प्रभाव से स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश जारी किया कि दो दिन के लिए कॉलेज को बंद किया जाएगा। जिसमें कॉलेज परिसर, कक्षाओं में सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया जाएगा। साथ ही कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आई स्टाफ व छात्राओं की सैंपलिंग भी करवाई जाएगी। सैंपलिंग की रिपोर्ट के बाद अगर कॉलेज से कोई नया केस सामने नहीं आता है तो कॉलेज को खोल दिया जाएगा। अगर कोई नया केस सामने आता है तो स्वास्थ्य विभाग कॉलेज खोले जाने पर विचार करेगा।
चार नए केस आए सामने, एक्टिव केस का आंकड़ा पहुंचा 13
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए है। चारों संक्रमित अन्य जिलों में रहते हैं, मगर स्थायी पता जिले में होने के कारण उन्हें जिले के केसों में शामिल किया गया है। जिले में एक्टिव केस का आंकड़ा 13 पहुंच गया है। जिनमें से तीन शहरी और 10 केस ग्रामीण क्षेत्र से है। जिले में अब तक 6363 केस सामने आ चुके है, जिनमें से 6205 केस ठीक हो चुके है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 656 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे है।
विज्ञापन

वर्जन:::
सोमवार को कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने हैं। जिसके कारण एक्टिव केस का आंकड़ा 13 पहुंच गया है। कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। आम जन से अपील है कि मास्क, सैनिटाइजर, सामुदायिक दूरी का प्रयोग करें। बार-बार हाथ धोएं। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें