फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कॉलेजों में स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए अंतिम दिन कल

Wed, 11 Sep 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले के सभी कॉलेजों में स्नातकोत्तर विषय में दाखिले की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं करवाया है, वो तय समय समाप्त होने से पहले अपने पसंदीदा विषयों में दाखिला करवा लें।
विज्ञापन

दाखिले की तिथि में काफी बार बदलाव किया जा चुका है। लेकिन फिर भी ज्यादातर कॉलेजों में अभी तक सीटें शेष हैं। यही हाल आईटीआई में भी है। केवल राजकीय आईटीआई भिवानी को छोड़कर बाकी सभी ग्रामीण आईटीआई में सीटें खाली हैं।
दरअसल, सीटें खाली रहने की वजह से व विद्यार्थियों के आग्रह करने के बाद पांच सितंबर को फिर से दाखिला पोर्टल खोला गया था। स्नातकोत्तर विषय में अधिकतर कॉलेजों में सीटें खाली हैं। जिले के कॉलेजों में विद्यार्थियों का कम रुझान देखने को मिला है। हालांकि कॉलेजों के प्राध्यापकों द्वारा घर-घर जा कर विद्यार्थियों को दाखिले के लिए प्रेरित भी किया गया।
विज्ञापन

फोन के जरिये भी विद्यार्थियों को जागरूक किया पर इसका भी कुछ खास असर नहीं हुआ। सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य और प्राध्यापकों द्वारा दाखिले में बड़ी कमी का कारण विद्यार्थियों का शहर से बाहर जा कर पढ़ाई करने का बढ़ता रुझान भी बताया जा रहा है।


आईटीआई में दाखिले में भी रूचि नहीं ले रहे विद्यार्थी

आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। इसके बावजूद भी विद्यार्थी दाखिले के लिए आईटीआई में नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं जो विद्यार्थी रोजाना आईटीआई में नहीं आ रहे हैं, उनके नाम प्राध्यापकों की तरफ से काटे जा रहे हैं। इस वजह से भी आईटीआई में सीटें खाली हो रही हैं। ग्रामीण आईटीआई में कुछ सीटें रिक्त बचीं हुई हैं। जिसे भरने की कवायद में आईटीआई के प्राध्यापक हर संभव प्रयास में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें