भिवानी। महाविद्यालयों में पीजी कोर्सों में दाखिले को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई पहली सूची के आधार पर विद्यार्थियों के लिए चार अगस्त (आज) दाखिला फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि है। विद्यार्थी कॉलेजों में निर्धारित कोर्स के लिए समय पर फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके बाद खाली सीटों के लिए पांच अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा नए शैक्षणिक सत्र में पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब मेरिट के आधार पर जारी की गई पहली सूची में शामिल विद्यार्थी फीस जमा करवा रहे हैं। पांच अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग के बाद यदि सीटें शेष रहती हैं तो छह अगस्त से दाखिलों के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इस दौरान छह से 12 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन किए जा सकेंगे जबकि 13 से 19 अगस्त तक प्रतिदिन 100 रुपये की लेट फीस के साथ दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।
पहली सूची में शामिल विद्यार्थी 4 अगस्त तक फीस जमा करवाकर पीजी कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद बची हुई खाली सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित करवाई जाएगी। 6 अगस्त को दाखिलों के लिए पोर्टल ओपन होगा। – प्रदीप सिलवाल, दाखिला नोडल अधिकारी, एमएनएस महाविद्यालय।
महाविद्यालयों में पीजी कोर्सों की सीटों का विवरण
एमएनएस राजकीय महाविद्यालय, भिवानी
एमए अर्थशास्त्र – 40
एमए अंग्रेजी – 40
एमए भूगोल – 40
एमए इतिहास – 40
एमए राजनीति विज्ञान – 40
एमए मनोविज्ञान – 40
एमकॉम – 40
एमएससी रसायन विज्ञान – 40
पीजीडी गाइडेंस एंड काउंसिलिंग – 20
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, भिवानी
एमकॉम – 40
एमएससी कंप्यूटर साइंस – 50
एमएससी फिजिक्स – 40
पीजीडीसीए – 20
वैश्य महाविद्यालय, भिवानी
एमए हिंदी – 60
एमकॉम – 40
एमएससी रसायन शास्त्र – 40
एमएससी फिजिक्स – 40
एमए इतिहास – 40
एमएससी गणित – 100
एमएससी कंप्यूटर साइंस – 30
पीजीडीसीए – 30
आदर्श महिला महाविद्यालय, भिवानी (सभी एसएफएस कोर्स)
एमए अंग्रेजी – 40
एमए अर्थशास्त्र – 40
एमए इतिहास – 40
एमए राजनीति विज्ञान – 40
एमकॉम – 40
एमएससी गणित – 80
एमएससी फिजिक्स – 40
एमएससी रसायन विज्ञान – 40