फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
भिवानी। महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का सोमवार अंतिम दिन है। उच्चतर शिक्षा विभाग के शेड्यूल के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विद्यार्थी 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद 22 जून तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन होगा तथा 27 जून को पहली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दाखिलों के लिए संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थी 17 जून तक अपने ऑनलाइन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे।
दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन 22 जून तक किया जाएगा जिसके लिए कॉलेज जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि किसी प्रकार की आपत्ति आती है तो अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म में आवश्यक संशोधन करना होगा। पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 26 जून को जारी होगी जबकि पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 27 जून को घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थी 28 जून से एक जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे। दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2 जुलाई को जारी होगी और दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को आएगी। इस सूची में चयनित विद्यार्थी चार से सात जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे।

दाखिलों के लिए पोर्टल 10 जुलाई से दोबारा खोला जाएगा
पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद खाली सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसिलिंग 9 जुलाई से शुरू होगी। नए आवेदनों के लिए एडमिशन पोर्टल 10 जुलाई से पुन: खोला जाएगा। इसके बाद 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। वहीं 18 से 24 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

दाखिलों के लिए अभी तक वंचित विद्यार्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए अभी तक आवेदन न कर पाने वाले विद्यार्थियों को सबसे पहले उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के दौरान सही नाम, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर भरना अनिवार्य है, क्योंकि इन्हें बाद में बदला नहीं जा सकेगा। पंजीकरण के बाद व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी, वेटेज, दस्तावेज, कॉलेज और कोर्स का चयन करना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, स्कूल का चरित्र प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र तथा आरक्षण से संबंधित प्रमाणपत्र शामिल हैं। हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। यदि 12वीं का प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं है तो ऑनलाइन परिणाम की प्रति अपलोड की जा सकती है। एक ही यूजर आईडी से अधिकतम पांच कॉलेजों में आवेदन किया जा सकता है तथा प्रत्येक कॉलेज में अधिकतम पांच कोर्स चुने जा सकते हैं। बीए जैसे पाठ्यक्रमों में कम से कम पांच सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन भरना अनिवार्य है।


महाविद्यालयों में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून है। जिसके बाद 27 जून को पहली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। 9 जुलाई को खाली बची सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित होगी। इसलिए दाखिलों से वंचित विद्यार्थी जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन करें। -डॉ. त्रिलोक चंद, प्राचार्य, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें