फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज अंतिम दिन

Thu, 26 Jun 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
चौ बंसीलाल विश्वविद्यालय का बाहरी दृश्य।
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में दाखिलों के लिए अंतिम तिथि 26 जून है। किसी कारणवश दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने का यह अंतिम अवसर है। इसके बाद 27 से 29 जून तक विद्यार्थी अपने आवेदन में किसी तरह की कमी होने पर सुधार करवा सकेंगे। विश्वविद्यालय द्वारा दाखिलों के लिए दूसरी बार अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

दरअसल, नए सत्र से सीबीएलयू में दाखिलों के लिए 14 जून की तिथि निर्धारित की गई थी। जिसके बाद विश्वविद्यालय ने एडमिशन शेड्यूल में बदलाव करते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून तक बढ़ा दी गई है। अब किसी कारणवश दाखिला के लिए आवेदन न कर पाने वाले विद्यार्थी के पास दाखिला लेने का सुनहरा अवसर है। विश्वविद्यालय कैंपस में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन करें। जिसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा 2 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहली सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी 4 जुलाई तक फीस भरकर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा 8 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। दूसरी सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी 10 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। तीसरी मेरिट सूची 12 को लगाई जाएगी। जिसकी फीस 14 जुलाई तक भरवाई जाएगी। इसके बाद बची हुई खाली सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग 16 जुलाई को होगी। जिसके लिए 17 जुलाई तक फीस भरवाई जाएगी। फिर भी यदि किसी विभाग में सीटें खाली बचती हैं तो उनके लिए ओपन काउंसलिंग 19 जुलाई को होगी। जिसकी फीस 21 जुलाई तक भरी जाएगी।


सीबीएलयू में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून है। किसी कारणवश दाखिलों के लिए आवेदन न कर पाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है। नए सत्र से विश्वविद्यालय में नए कोर्स आरंभ किए गए हैं। दाखिलों के लिए पहली मेरिट लिस्ट 2 जुलाई को लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. दीप्ति धर्माणी, कुलपति, सीबीएलयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें