फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब तक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 80 सीटों पर दाखिला, 20 सीटें रिक्त

Tue, 07 Oct 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए पहुंचे विद्यार्थी व उनके अ​भिभावक
विज्ञापन
भिवानी। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्धारित एमबीबीएस की 100 में से 80 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। कॉलेज की रिक्त 20 सीटों को भी जल्द ही काउंसलिंग के जरिये भरा जाएगा। वहीं, मेडिकल कॉलेज तीन खंडों में बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन


पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिटेंडेंट एमएस डॉक्टर.धीरज परिहार ने प्रेस को जारी एक बयान में बताया कि कॉलेज में रिक्त सीटों के लिए काउंसलिंग जारी रहेगी।

तीन खंडों में बनकर तैयार मेडिकल कॉलेज

पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज तीन खंडों में बनकर तैयार है। इसमें नागरिक अस्पताल के साथ ही ओपीडी और आईपीडी भवन तैयार है। शहर के हांसी रोड स्थित वीटा मिल्क प्लांट के पास मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक विभाग बनाया गया है। इसी भवन में कक्षाएं और छात्रावास तैयार किए गए हैं। पुनर्वास केंद्र के पास स्थित भवन में चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए हॉस्टल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं ओपीडी भवन में सुविधा

ग्राउंड फ्लोर पर

पूछताछ केंद्र

पंजीकरण खिड़की,

दवा वितरण केंद्र,

सामान्य रोग विशेषज्ञ कक्ष,

खून जांच केंद्र,

सीसीटीवी कंट्रोल रूम

-

-प्रथम तल पर

त्वचा रोग ओपीडी

मानसिक रोग ओपीडी

हड्डी रोग ओपीडी

स्त्री रोग ओपीडी

सर्जन ओपीडी

नेत्र रोग ओपीडी

-

दूसरे तल पर

ईसीजी जांच

बाल रोग ओपीडी

कान,नाक व गला रोग ओपीडी

प्राइवेट वार्ड

ये सुविधा शुरू होनी बाकी

कैंटीन, वाहन पार्किंग, सभी ओपीडी के साथ में पर्सनल दवा वितरण केंद्र, मेडिकल कॉलेज में छात्रावास और चिकित्सक हॉस्टल, कक्षाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें