फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चांदी की चेन और कड़ा ले उड़े साधु बनकर आए ठग

Sat, 28 Sep 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। साधु के वेश में आए दो लोग अनाज मंडी की एक कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति से चांदी की चेन और कड़ा ठगी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव गोलपुरा निवासी नवीन ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है। इसका कार्यालय अनाज मंडी परिसर में स्थित है। गत 26 सितंबर की दोपहर एक बजे वह कार्यालय में काम कर रहा था। इसी दौरान बाबा के वेश में दो लोग कार्यालय में आए। उन्होंने कहा कि हमें पानी पीना है। जब उन्हें पानी पिलाया तो इसी दौरान आरोपियों ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और फिर डबल करने का झांसा देकर उसकी चांदी की चेन और हाथ से चांदी का कड़ा ले गए। मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें