फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डीएलएड परीक्षा जुलाई-2024 का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

Sat, 28 Sep 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित करवाई गई डीएलएड प्रवेश वर्ष-2022 द्वितीय वर्ष की नियमित एवं प्रवेश वर्ष-2019, 2020, 2021 व 2022 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की री-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा जुलाई-2024 का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। संबंधित छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से देख सकते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष-2022 द्वितीय वर्ष की नियमित एवं प्रवेश वर्ष-2019, 2020, 2021 व 2022 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की री-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा जुलाई-2024 में कुल 20958 छात्र-अध्यापक शामिल हुए। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2022-2024 द्वितीय वर्ष (नियमित) में 16892 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 12617 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 74.69 रही है। इसमें महिला छात्र-अध्यापकों की पास प्रतिशतता 78.71 और पुरुष छात्र-अध्यापकों की पास प्रतिशतता 70.49 रही है। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम वर्ष (री-अपीयर) में 2381 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 1220 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 51.24 रही।
डॉ वीपी यादव ने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2021-2023 प्रथम वर्ष (री-अपीयर) में 484 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 240 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 49.59 रही और प्रवेश वर्ष 2021-2023 द्वितीय वर्ष (री-अपीयर) में 1085 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 833 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 76.77 रही। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि डीएलएड विशेष अवसर परीक्षा में प्रवेश वर्ष 2017-2019 प्रथम, द्वितीय वर्ष, 2018-2020 प्रथम, द्वितीय वर्ष और डीएलएड मर्सी चांस परीक्षा 2019-2021 व 2020-2022 प्रथम, द्वितीय वर्ष का परिणाम भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीएलएड परीक्षा जुलाई-2024 के प्रवेश वर्ष-2022-24 में री-अपीयर रहें छात्र-अध्यापकों की परीक्षा जनवरी-2025 में संचालित करवाई जानी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई है। री-अपीयर परीक्षा के लिए शुल्क 800 रुपये प्रति विषय है, एक से अधिक विषयों में री-अपीयर है तो परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200 रुपये अतिरिक्त देय होगा व अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000 रुपये प्रति छात्र-अध्यापक होगा। संबंधित शिक्षण संस्थान बिना विलंब शुल्क नौ अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात 100 रुपये विलंब शुल्क सहित 24 से 30 अक्तूबर, 300 रुपये विलंब शुल्क सहित 31 अक्तूबर से छह नवंबर तथा 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित सात नवम्बर से 13 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें