फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राजकीय महाविद्यालय में प्राध्यापक से मारपीट, तीन युवकों पर लगाया आरोप

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दा​खिल शिक्षक संदीप ।
विज्ञापन
भिवानी। हांसी रोड स्थित महाराजा नीमपाल राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को केमिस्ट्री विभाग के शिक्षक संदीप के साथ कॉलेज परिसर में ही मारपीट की घटना सामने आई। आरोप तीन युवकों पर लगे हैं जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन शिक्षक संदीप ने बताया कि कॉलेज परिसर में तीन युवक घूमते हुए दिखाई दिए थे। जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि वे कॉलेज के छात्र नहीं हैं। इस पर उन्हें परिसर से बाहर जाने के लिए कहा गया। इसी बात से नाराज होकर तीनों युवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लात-घूंसे मारकर मारपीट की।
पीड़ित शिक्षक संदीप ने बताया कि कॉलेज के अंदर इस प्रकार की घटना बेहद निंदनीय है। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर मौके से भाग गए। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और सिटी थाना पुलिस हरकत में आ गई। कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीनों युवक घूमते हुए नजर आए हैं जिसके आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। जांच अधिकारी सुशील ने बताया कि शिक्षक संदीप की शिकायत प्राप्त हुई है और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें