फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: साधु भेष में आए तीन युवकों ने बुजुर्ग दंपती से की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव बलियाली में साधू के भेष में आए तीन युवकों ने बुजुर्ग दंपती से मारपीट करके लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने टीमें गठित करके छानबीन शुरू कर दीं।
विज्ञापन

चरखी दादरी जिले के गांव सरुपगढ़ निवासी दयाकिशन (65) अपनी पत्नी बीरमती (60) के साथ बुधवार को बलियाली में विवाहिता बेटी के घर आए हुए थे। उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह लगभग दस बजे अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बलियाली-सुई मार्ग पर जा रहे थे। जब वह लालचंद कुंगड़िया के फार्म हाउस पीर की मजार के पास पहुंचे तो साधू के वेश में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उनका मोटरसाइकिल रुकवा कर उनके साथ मारपीट की व चार हजार रुपये की लूट करके भाग गए। आवाज सुनकर लोग पहुंचे और 112 पर फोन किया।
इस मौके पर पहुंचे दयाकिशन के दामाद ज्ञानीराम ने बताया कि साधु के वेश में तीनों युवकों की पहचान हुई है। तीनों जमालपुर के मामा-भानजा व अन्य बताए जाते रहे हैं। इसके बारे उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस बारे में थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस की टीमें गठित कर दी गई है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें