फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मोड़ पर पलटा थ्री व्हीलर, तीन गंभीर सहित सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। खेड़ी दौलतपुर-अलखपुरा मार्ग पर सोमवार दोपहर को तेज मोड़ पर थ्री व्हीलर पलटने से एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा उस समय हुआ जब परिवार रस्म पगड़ी में शामिल होकर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भिवानी के रिवासा गांव निवासी 70 वर्षीय बदलू राम, 58 वर्षीय जयवीर, 52 वर्षीय चंद्रपति, 40 वर्षीय ममता, 53 वर्षीय प्रदीप, 43 वर्षीय सुनील और 12 वर्षीय रोहित एक थ्री व्हीलर में सवार होकर रिश्तेदारी में आयोजित रस्म पगड़ी से लौट रहे थे। जब उनका वाहन अलखपुरा और खेड़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर तेज मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गया।
हादसे के बाद डायल 112 की मदद से सभी घायलों को बवानीखेड़ा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भिवानी रेफर कर दिया गया। घायलों में कुछ के सिर में चोट लगी है जबकि दो लोगों के हाथ और एक का पैर टूट गया है। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना बवानीखेड़ा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें