भिवानी। सोमवार की शाम एक बुरी खबर लेकर आई। भिवानी-रोहतक मार्ग पर केलंगा मोड़ के पास एक ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को कुचल दिया। बारहवीं क्लास में पढ़ने वाले तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों सोमवार शाम को खेतों से घर लौट रहे थे। तीनों दोस्त थे और चांग गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। तीनों की मौत के बाद तीन गांव गम में डूब गए। देर शाम तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।हादसा सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। चांग के एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं के छात्र खरक खुर्द वासी रोहित, केलंगा वासी धीरज व सैय की ढाणी वासी सतेंद्र घूमने के लिए रोहतक रोड स्थित खेतों में गए थे। खेतों से जब तीनों लौट रहे थे तो केलंगा मोड़ के पास भिवानी की ओर से आए एक ट्रक ने बाइक में सीधे टक्कर मारी और तीनों को कुचल दिया। तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्रित मगर मौका पाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर खरक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को देर शाम पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। हादसे की सूचना से तीनों छात्रों के गांवों में शोक फैल गया। ग्रामीण व परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। तीनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मामले में खरक चौकी से इंचार्ज रामकिशन ने बताया कि हादसे में तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत हुई है। ट्रक चालक फरार है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।बुझ गए दो परिवारों के चिरागट्रक ने तीन दोस्तों को ही नहीं कुचला बल्कि दो परिवारों के चिराग ही बुझा दिए। मृतक धीरज व सतेंद्र अपने माता-पिता के इकलौते थे। दोनों की मौत से परिवार सदमे में है। तीसरा छात्र रोहित दो भाइयों में छोटा था। रोहित के पिता संजय कुमार फौजी हैं। धड़ से अलग हुई गर्दनहादसा इतना दर्दनाक था कि एक बच्चे की गर्दन धड़ से अलग हो गई। ट्रक का पहिया उसकी गर्दन से अलग हो गई। बाकी दोनों छात्रों के शरीर के अंग भी कुचले गए। सड़क पर खून ही खून बिखरा था।बहुत दर्दनाक हुआपरिजनों के पहुंचने से पहले खरक सरपंच दलेल सिंह, जिला पार्षद श्याम शवों के साथ अस्पताल पहुंचे। दोनों ने बताया कि कह नहीं सकते कि हादसा कैसे हुआ मगर बहुत दर्दनाक हादसा हुआ है।