फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने दमकल कर्मचारी को कुचला, मौत

Mon, 29 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली के दमकल कर्मचारी को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसा बाढड़ा के नजदीक हुआ। मृतक सालासर जा रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर रोडवेज चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हादसा शनिवार शाम को गागड़वास गांव के पास हुआ। रोहिणी दिल्ली वासी करीब 32 वर्षीय दमकल कर्मचारी विनीत बाइक से सालासर जा रहा था। गागड़वास गांव के पास एक रोडवेज बस ने उसे टक्कर मारी। बताया जाता है कि पीछे से टक्कर मारी गई और बस का पहिया विनीत के पेट के एक हिस्से से गुजर गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए बाढड़ा, लोहारू के अस्पताल ले जाया गया। भिवानी सामान्य अस्पताल लाए तो उसकी मौत हो गई। सूचना पर लोहारू थाना पुलिस और दिल्ली से परिजन भिवानी पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए हादसा किया और अब इंकार कर रहा है। मृतक के पेट पर बस के पहिये के निशान भी है। परिजनों ने बताया कि मृतक को दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। धार्मिक प्रवृत्ति का होने के कारण अक्सर बाइक से हरिद्वार, सालासर व अन्य धार्मिक स्थलों पर जाता रहता था। मामले में जांच अधिकारी अमन कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।बाइक भी हो गई चोरीहादसे में विनीत की बुलेट बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। परिजनों ने बताया कि रात ढाई बजे तक बाइक मौके पर ही पड़ी थी। सुबह छह बजे गए तो बाइक गायब मिली। कोई बाइक चोरी कर ले गया। परिजनों को आशंका है कि बाइक से कुछ दूरी पर ही कुछ युवक बैठकर शराब पी रहे थे। उन्होंने ही बाइक चोरी की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें