फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वडोदरा यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के बीच तीन स्पेशल ट्रेनें 17 जून को रहेंगी संचालित

Wed, 17 Jun 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पश्चिम रेलवे के वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के लिए इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते प्रभावित हुई तीन स्पेशल ट्रेनों को 17 जून के लिए रीस्टोर कर दिया गया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी और वे पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल ट्रेन 17 जून को मुंबई सेंट्रल से अपने निर्धारित मार्ग और समय सारिणी के अनुसार संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09723 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 17 जून को जयपुर से अपने निर्धारित मार्ग और समय सारिणी के अनुसार चलेगी।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल ट्रेन भी 17 जून को बांद्रा टर्मिनस से अपने निर्धारित मार्ग और समय सारिणी के अनुसार संचालित की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें