फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कार-पिकअप की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
लोहारू में पिलानी रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप घटनास्थल का जायजा लेती पुलिस ।
विज्ञापन
लोहारू। पिलानी रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप रविवार देर रात कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 11:15 बजे हुआ जिसमें टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पलट गई और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पिकअप सवार असम निवासी 18 वर्षीय लक्की, 26 वर्षीय मनोज तथा कार सवार गांव भाखड़ा, जिला भिवानी निवासी 42 वर्षीय हरिकिशन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कार राजस्थान के गांव सुलखनिया से भाखड़ा की ओर जा रही थी जबकि पिकअप लोहारू से राजस्थान के गांव छापड़ा स्थित उत्तम हैचरी फार्म की ओर जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुरारी लाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें