कृष्ण का फाइल फोटो। विकास का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
बहल-भिवानी रोड पर तोशाम मोड़ के समीप रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोकलपुरा निवासी विकास(30), लाड भांडवा निवासी सुभाष (45) और कलानौर निवासी कृष्ण (26) के रूप में हुई है।
गोकलपुरा निवासी विकास अपने मामा लाड भांडवा निवासी सुभाष के साथ बहल से अपने गांव गोकलपुरा जा रहा था। वहीं, सामने से कलानौर निवासी कृष्ण बहल की तरफ आ रहा था। तोशाम मोड़ से थोड़ी दूर पहले दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं।
बाइक टकराने की आवाज सुनकर आस-पास के खेतों में काम करने वाले व राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर बहल पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया।
दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर से शवों को कब्जे में ले लिया है जिनका सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
- महेंद्र सिंह, प्रभारी, बहल थाना पुलिस।