फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक के तीन बेटों को आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 16 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
एक भूतपूर्व सैनिक के तीन बेटों को आर्मी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। भूतपूर्व सैनिक की शिकायत पर बवानीखेड़ा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव पुर निवासी अमीर सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह बीएसएफ से रिटायर्ड है। उसके तीन लड़के इन्द्रजीत, राकेश व दीपक है। उसका बड़ा बेटा इंद्रजीत बीटेक व राकेश बीकॉम और दीपक बारहवीं पास है। तीनों लड़कों में इंद्रजीत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है और विवाहित है। उसका दो लड़के बेरोजगार हैं। जुलाई 2019 में उसके दामाद सुनील कुमार ने अपने गांव देवराला में बताया कि उनके गांव का एक व्यक्ति की अच्छी जान पहचान है और पैसे लेकर आर्मी में नौकरी लगवाता है। उसके बड़े लड़के इंद्रजीत को उसके दामाद सुनील ने आरोपी से मिलवाया था। उसने एक लड़के के छह लाख व दो लड़कों को आर्मी में नौकरी लगवाने के लिए पांच-पांच लाख रुपये मांगे थे। इसके बाद उसके तीनों लड़कों के शैक्षणिक दस्तावेज और आईडी भी ले ली थी। इसके बाद आरोपी ने उसके तीनों बेटों को जल्द नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसके बेटे इंद्रजीत व दामाद ने जुलाई के अंतिम सप्ताह में छह लाख रुपये नकद व अगस्त माह में दूसरे सप्ताह में तीन लाख रुपये नकद दिए। इसी तरह अगस्त माह के तीसरे सप्ताह में एक लाख रुपये फिर नकद दे दिए। इसके बाद बाकी छह लाख रुपये सितंबर माह में दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उसके छोटे बेटे दीपक के मोबाइल पर भारतीय सेना का फर्जी फिजिकल लेटर भेजा। इसके बाद उसकी पोल खुली तो आरोपी से पैसा वापसी के लिए उसके गांव भी गए, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उससे 12 दिसंबर को शहर में एक जगह मिलने के लिए बुलाया गया। उसने पैसे वापसी की बात कही थी, लेकिन इसके बाद पैसा देने में वह टालमटोल करने लगा। आरोपी पैसा वापसी पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इस संबंध में मामले की शिकायत पूर्व सैनिक ने पुलिस को दी। बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें