फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: साई प्रशिक्षण केंद्र में तीन दिवसीय ट्रायल शुरू, 461 ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
शहर के भारतीय खेल प्राधिकरण साई खेल प्रशिक्षण केंद्र में ट्रायल के दौरान ​खिलाड़ियों के हाथों क
विज्ञापन
भिवानी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) खेल प्रशिक्षण केंद्र में सत्र 2026-27 के लिए रिक्त स्थानों पर खिलाड़ियों के चयन को लेकर मंगलवार से तीन दिवसीय मुक्केबाजी, एथलेटिक्स और कुश्ती ट्रायल स्पर्धा शुरू हुई। ट्रायल के पहले दिन देशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया जिसमें कुल 461 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


केंद्र के उप निदेशक दीपक पंत ने बताया कि साई खेल प्रशिक्षण केंद्र में चयन प्रक्रिया का उद्देश्य उभरती हुई खेल प्रतिभाओं का चयन करना है। इस चयन ट्रायल में 12 से 18 आयु वर्ग के खिलाड़ी एथलेटिक्स, मुक्केबाजी और कुश्ती खेलों में भाग ले रहे हैं। चयन प्रक्रिया के तहत आवासीय योजना में केवल बालकों, जबकि गैर-आवासीय योजना में बालिका वर्ग का चयन किया जा रहा है।

चयन प्रक्रिया के लिए खिलाड़ियों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। पंजीकरण कराने वाले 461 खिलाड़ियों में 425 पुरुष और 36 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। ट्रायल में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित देश के अन्य विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी भिवानी पहुंचे हैं। चयन प्रक्रिया 22 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान गठित विशेषज्ञ चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का गहन मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें