फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शिक्षा स्वयंसेवकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Thu, 28 Nov 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के शिक्षा कार्यालय ​​में प्रशिक्षण देते हुमाना संस्था के नरेश कुमार और कर्मबीर सिंह।
विज्ञापन
भिवानी। जिले के विभिन्न खंडों में 7 से 14 वर्ष तक के आउट ऑफ स्कूल और ड्राॅप आउट बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शिक्षा दे रहे शिक्षा स्वयंसेवकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा कार्यालय में शुरू किया गया है। कदम कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला परियोजना संयोजक संतोष देवी ने किया।
विज्ञापन


सहायक परियोजना संयोजक विवेक अदलखा ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए जिले में करीब 102 ड्रॉप आउट और आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए छह विशेष प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। इस कार्यक्रम को मजबूती से चलाने लिए शिक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर में हुमाना एनजीओ के माध्यम से कर्मवीर सिंह और नरेश कुमार बेहतर ढंग से प्रशिक्षण दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में छात्रों के सीखने को दैनिक, निरंतर आधार पर मापने के लिए फॉर्मेटिव असेसमेंट, पाठ्यक्रम के दौरान छात्र कैसे और क्या सीख रहे हैं। अक्सर शिक्षण और सीखने में अगले चरणों की जानकारी, कदम टूल किट का उपयोग, बाल-केंद्रित शिक्षण दृष्टिकोण जो बच्चों को कम समय में आयु-उपयुक्त ग्रेड प्राप्त करने में मदद करता है, आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दूसरे दिन यू डायस, कदम एमआईएस और प्रबंध पोर्टल सहित बेहतर शिक्षण अधिगम के लिए जरूरी गतिविधियों की जानकारी दी गई। शिविर में संभावना टूल किट भी बताया गया। शिविर में विपिन, अंजू रानी, प्रियंका, सुनील, अनीता, शांता आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें