भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा में दक्ष प्रजापति चैरिटेबल ट्रस्ट बवानीखेड़ा की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर 10 से 12 जनवरी तक हाईस्कूल के मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
दक्ष प्रजापति चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान रामधन रानोलिया ने बताया कि तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बवानीखेड़ा से विधायक कपूर वाल्मीकि करेंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला इनाम 51,000, दूसरा 31,000 व तीसरा इनाम 11,000 रुपये रखा गया है।
इसके अलावा मैन ऑफ द सीरिज को 3,100 रुपये, बेस्ट बल्लेबाज को 2,100 रुपये व बेस्ट गेंदबाज को 2,100 रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।
ट्रस्ट के प्रेस सचिव श्रीभगवान नहाड़िया ने बताया कि क्रिकेट स्पर्धा में भाग लेने के लिए आने वाली टीमों के रहने व खाने की निशुल्क व्यवस्था दक्ष प्रजापति सामुदायिक भवन में रहेगी।
क्रिकेट स्पर्धा के समापन पर डेरा बाबा रामरूप के महंत गुमानदास व डेरा बाबा सोमवार पुरी के महंत कैलाश गिरि शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता की विजेता टीमों को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।