भिवानी। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा सात हो गया है। इनमें से चार मरीज शहरी और तीन मरीज ग्रामीण क्षेत्र से हैं। कोरोना जांच के लिए 600 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार सुबह तक आएगी।
जिले में फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मरीजों के बावजूद बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर लापरवाही बरती जा रही है। कोरोना के सात सक्रिय मरीजों में से छह को होम आइसोलेट किया है, जबकि एक को अस्पताल में दाखिल करवाया है। कोरोना जांच के 424 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। सीएचसी धनाना, सीएचसी कैरू और सीएचसी जमालपुर में एक-एक सक्रिय मरीज है।
कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं, जिनमें से छह मरीज होम आइसोलेट हैं। कोरोना के नए मरीजों में तीसरी लहर के ही लक्षण मिले हैं। नागरिकों से अपील है कि कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें और वैक्सीन के लाभार्थी डोज अवश्य लगवाए लें। - डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।